biodatamaker

सेंसेक्स 650 अंक उछला, फिर 58 हजार के पार

Webdunia
बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (16:45 IST)
मुंबई। वाहन, धातु तथा बैंक शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स ने बुधवार को 657 अंक की तेजी के साथ फिर से 58 हजार अंक के स्तर को प्राप्त कर लिया। इसी प्रकार निफ्टी 197.05 अंक यानी 1.14 प्रतिशत उछलकर 17,463.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से भी बाजार को समर्थन मिला।

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 657.39 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,465.97 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 197.05 अंक यानी 1.14 प्रतिशत उछलकर 17,463.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति का शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ सर्वाधिक लाभ में रहा। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, विप्रो और भारती एयरटेल में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, आईटीसी और पॉवर ग्रिड शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी रही। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत फिसलकर 90.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,967.89 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे टूटकर 74.79 (अस्थाई) प्रति डॉलर पर आ गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका

CM धामी ने की बालेश्वर मंदिर आने की अपील, जानिए क्यों खास है चंपावत का यह शिवधाम?

Lovlina Borgohain ने ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में पकड़ी बड़ी गलती, भारत के नक्शे पर जताई आपत्ति

अगला लेख