biodatamaker

सेंसेक्स 634 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 181 अंक टूटा

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (17:33 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 634 अंक का गोता लगाकर 60 हजार अंक के नीचे बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली इन्फोसिस, टीसीएस और रिलायंस इडस्ट्रीज में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

कारोबारियों के अनुसार, घरेलू बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी जारी रहने से भी धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 634.20 अंक यानी 1.06 प्रतिशत लुढ़ककर 59,464.62 पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 181.40 अंक यानी 1.01 प्रतिशत का गोता लगाकर 17,757.00 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 4.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में बजाज फिनसर्व रही। इसके अलावा इन्फोसिस, टीसीएस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, एचयूएल, डॉ. रेड्डीज, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे, जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में बिकवाली का दबाव रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने बुधवार को 2,704.77 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

बलूचिस्तान में आजादी का जश्न, पाकिस्तानी प्रतीकों को हटाने का ऐलान, पाकिस्तानी सेना का कड़ा पहरा

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

Independence Day 2026: आजादी के लिए लड़े ये 10 महान क्रांतिकारी, इनके बलिदान से मिली स्वतंत्रता

कौन बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट का CEO? 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

अगला लेख