Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 651 अंक उछला, निफ्टी 18000 के पार

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (17:31 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 650 अंक से अधिक चढ़कर 60000 के स्तर को पार कर गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18000 अंक के ऊपर बंद हुआ। तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम आने से पहले आईटी और वित्तीय शेयरों में लिवाली होने से बाजार में तेजी आई।

बाजार में शुरुआती कारोबार सकारात्मक स्तर पर शुरू हुआ और तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय दिन के उच्चतम स्तर 60,427.36 अंक तक चला गया। अंत में यह 650.98 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,395.63 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.60 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,003.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, मारुति सुजुकी, एसबीआई, एल एंड टी, एचडीएफसी और कोटक बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान उठाने वाले शेयरों में विप्रो, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड शामिल हैं।

विश्लेषकों के अनुसार, इस सप्ताह से कंपनियों के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। आईटी कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के परिणाम महत्वपूर्ण माने जाने वाले क्रमश: प्रौद्योगिकी और बैंक क्षेत्र की स्थिति को स्पष्ट करेंगे।

एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट का रुख रहा। निवेशकों को अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े की प्रतीक्षा है।शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 496.27 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख