rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंसेक्स 612 अंक उछला, निफ्टी भी 16950 के ऊपर बंद

Advertiesment
Bombay stock exchange
मुंबई। शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 612 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 184.60 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,955.45 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत दखल रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एल एंड टी में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 611.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,930.56 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 184.60 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,955.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ बजाज फाइनेंस सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई में भी तेजी रही। दूसरी तरफ विप्रो, आईटीसी और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ घरेलू बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहा। शेयरों के भाव में गिरावट से निवेशकों को लिवाली का अच्छा मौका मिला।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 74.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

omicron से हड़कंप, दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के जश्न में लोगों के इकट्ठा होने पर लगा प्रतिबंध