suvichar

शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी का नया रिकॉर्ड

Webdunia
सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (19:28 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी और धातु कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त लिवाली से सेंसेक्स 460 अंक और मजबूत होकर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138.50 अंक या 0.76 प्रतिशत के लाभ से 18,477.05 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है।

हालांकि फार्मा और वाहन कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 61,963.07 अंक तक गया। अंत में यह 459.64 अंक या 0.75 प्रतिशत के लाभ से 61,765.59 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138.50 अंक या 0.76 प्रतिशत के लाभ से 18,477.05 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। कारोबार के दौरान यह 18,543.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 4.4 प्रतिशत चढ़ गया। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, मारुति, एसबीआई और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट आई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कमजोर वैश्विक रुख और चीन के सकल घरेलू उत्पाद के निराशाजनक आंकड़ों के बावजूद भारतीय बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गए। जुलाई-सितंबर की तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई है।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के इक्विटी शोध (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि शुरुआती आंकड़ों से पता चलता कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब पुनरुद्धार की राह पर है। इससे बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.95 प्रतिशत तक का लाभ रहा। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में नुकसान रहा। हांगकांग का हैंगसेंग लाभ के साथ बंद हुआ।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.82 प्रतिशत बढ़कर 85.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया नौ पैसे टूटकर 75.35 प्रति डॉलर पर आ गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

योगी सरकार का बड़ा कदम, IIT कानपुर और IIM इंदौर बनेंगे यूपी जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर, AI से होगी जल योजनाओं की निगरानी

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रदर्शनकारी को गोली लगने का दावा गलत, मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिले सबूत

खरीफ बुआई 95% के करीब, 107 लाख हेक्टेयर में पूरा हुआ आच्छादन : शाही

अगला लेख