Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 453 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी पहुंचा 18100 पर

Webdunia
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (16:52 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र बुधवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 453 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169.80 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,161.75 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और इन्फोसिस की अगुवाई में यह तेजी आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय कारोबार के दौरान 60,836.63 अंक तक चला गया था। अंत में यह 452.74 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछलकर 60,737.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169.80 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,161.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 18,197.80 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसके अलावा आईटीसी, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन और टाटा स्टील में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ मारुति, एचयूएल, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और एसबीआई में गिरावट रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी बनी रही और वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख के बीच मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

वित्तीय कंपनियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। टाटा समूह के शेयर खासकर टाटा मोटर्स पर निवेशकों की नजर रही। कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन इकाई में टीपीजी के एक अरब डॉलर के निवेश की खबर से इसके शेयर में तेजी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सियोल लाभ में रहे, जबकि टोक्यो में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत टूटकर 82.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

अगला लेख