dharma sangrah

बिकवाली के दबाव में लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार

Webdunia
बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (17:02 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एचडीएफसी, अल्ट्रा सिमको, एशियन पेंट, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनीलीवर और टेक महिंद्रा में हुई बिकवाली के दबाव में आज लगातार दूसरे दिन भी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 254.33 अंक टूटकर 59,413.27 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 37.30 अंक उतरकर 17711.30 अंक पर आ गया। हालांकि एनटीपीसी, पावरग्रिड, सन फार्मा और एसबीआई में हुई जबरदस्त लिवाली से सेंसेक्स शुरुआती 450 अंक की बड़ी गिरावट से उबरने में सफल रहा।

वहीं दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों में हुई लिवाली ने भी बाजार को अधिक गिरने से बचाया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 154.20 अंक उछलकर 25,169.93 पर और स्मॉलकैप 111.56 अंक की बढ़त लेकर 27,926.54 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3434 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1915 बढ़त पर जबकि 1364 गिरावट पर रहे वहीं 155 में कोई बदलाव नहीं हुआ। एनएसई में 27 कंपनियों में तेजी जबकि 23 में नरमी रही।

इस दौरान सात समूहों की 0.70 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़ शेष 12 समूह मजबूत रहे। यूटिलिटीज समूह ने सबसे अधिक 3.87 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। इसी तरह पावर 3.52, धातु 2.48, रियल्टी 1.21, बेसिक मटेरियल्स 0.90 और तेल एवं गैस 0.84 प्रतिशत चढ़े। इनके अलावा अन्य समूहों के शेयरों में भी 0.80 प्रतिशत तक की तेजी रही।

वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.90 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.02 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसैंग 0.67 प्रतिशत की बढ़त पर रहे जबकि जापान का निक्केई 2.12 प्रतिशत और चीन के शंघाई कंपोजिट ने 1.83 प्रतिशत का गोता लगाया।

शुरुआती कारोबार में 371.06 अंक की गिरावट लेकर 59,296.54 अंक पर खुला सेंसेक्स बिकवाली होने से 59,111.41 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि दोपहर बाद शुरू हुई लिवाली से यह न केवल 59,678.66 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा बल्कि इसे शुरुआती गिरावट से उबरने में भी मदद मिली।

अंत में पिछले सत्र के 59,667.60 अंक के मुकाबले 0.43 प्रतिशत टूटकर 59,413.27 अंक पर रहा। निफ्टी भी 90.65 अंक गिरकर 17,657.95 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 17,608.15 अंक के न्यूनतम और 17,781.75 अंक के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 17,748.60 अंक की तुलना में 0.21 प्रतिशत फिसलकर 17,711.30 अंक पर आ गया।

इस दौरान नुकसान उठाने वाली 18 कंपनियों में एचडीएफसी 1.96 प्रतिशत, कोटक बैंक 1.75, एशियन पेंट 1.72, अल्ट्रासिमको 1.63, हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.45, एचडीएफसी बैंक 1.41, टेक महिंद्रा 1.34, आईसीआईसीआई बैंक 1.01, एक्सिस बैंक 0.95 और एलटी 0.94 प्रतिशत शामिल रहीं। इनके अलावा शेष कंपनियों के शेयर भी 0.83 प्रतिशत तक उतर गए।

मुनाफा कमाने वाली 12 कंपनियों में एनटीपीसी 6.52, पावर ग्रिड 6.18, सन फार्मा 4.09, एसबीआई 3.37, टाइटन 1.23, टाटा स्टील 1.16, डॉ. रेड्डी 1.00, एचसीएल टेक 0.93, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.69, टीसीएस 0.33, इंफोसिस 0.27 और आईटीसी 0.15 प्रतिशत शामिल रहीं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

नवीनतम

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख