Hanuman Chalisa

गिरावट पर लगा विराम, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (18:17 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में पिछले 4 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 166 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में तेजी के साथ बाजार चढ़ा।

बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहा और अंत में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 166.07 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़त के साथ 52,484.67 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.20 अंक यानी 0.27 प्रतिशत मजबूत होकर 15,722.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक प्रतिशत तेजी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रहा। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन और इन्फोसिस में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और बजाज ऑटो समेत अन्य शेयरों में गिरावट रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार सीमित दायरे में रहा और मानक सूचकांकों में हल्की तेजी रही।

उन्होंने कहा कि वित्तीय, दवा और रियल्टी सूचकांक में सुधार हुआ जबकि धातु और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) में मुनाफावसूली की गई। मझोले और छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन बेहतर बना हुआ है। इसका कारण इन कंपनियों की बेहतर कमाई की उम्मीद से निवेशक आकर्षित हो रहे हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल नुकसान में रहे, जबकि टोक्यो में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड मामूली गिरावट के साथ 75.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

क्या हैं AI डेटा सेंटर और क्यों हो रहा है इनका विरोध?

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

कहां खो गया उर्मिला का कातिल, जमीन खा गई या आसमान निगल गया, 10 हजार का इनाम, पुलिस अब भी खाली हाथ

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

अगला लेख