sundarkand

सेंसेक्स 84 अंक मजबूत, आईटी शेयरों में आई तेजी

Webdunia
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (18:44 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 84 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामले तथा इसकी रोकथाम के लिए देश के कई भागों में लगाई गई पाबंदियों के कारण निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 84.45 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,746.21 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 54.75 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,873.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में अल्ट्राटेक सीमेंट रहा। इसमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इसके अलावा टाइटन, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और एल एंड टी में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार के दौरान ज्यादातर समय तेजी रही, लेकिन बाद में तेजी कम हुई। कोविड-19 के बढ़ते मामले निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रहे हैं। वित्तीय कंपनियों के शेयरों में मुनाफा वसूली से गिरावट आई।

उन्होंने कहा, वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनियों की आय बेहतर रहने की उम्मीद तथा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में गिरावट से निवेशक आईटी कंपनियों के शेयरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

मोदी ने कहा कि हाल में बांड प्रतिफल नरम होने तथा कच्चे तेल के दाम में गिरावट से बाजार को कुछ सहारा मिला है, लेकिन रुपए की विनिमय दर में गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का कारण हो सकती है। इसका एफपीआई प्रवाह पर भी असर पड़ सकता है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि टोक्यो में गिरावट रही।यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में लाभ में रहे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

नवीनतम

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख