biodatamaker

उतार-चढ़ाव भरे में कारोबार में सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी स्थिर

Webdunia
बुधवार, 13 जनवरी 2021 (17:19 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बुधवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद फिसल गया और 25 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 721 अंक ऊपर-नीचे हुआ। अंत में यह 24.79 अंक या 0.05 प्रतिशत के नुकसान से 49,492.32 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 49,795.19 अंक का अपना सर्कालिक उच्चस्तर भी छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.40 अंक या 0.01 प्रतिशत के लाभ से 14,564.85 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 14,653.35 अंक का सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब छह प्रतिशत चढ़ गया। एसबीआई, आईटीसी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और ओएनजीसी के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, टाइटन, सन फार्मा और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में गिरावट आई। रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा और इसने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। बड़ी संख्या में शेयरों में मुनाफा वसूली का सिलसिला चला।

उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि दिसंबर, 2020 के उच्च चक्रीय महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों में सुधार बाजार मांग बढ़ने का संकेत है। यह बाजार की दृष्टि से अच्छा है।अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई।

वहीं दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56.74 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

नवीनतम

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले अहमदाबाद में बड़ा बदलाव, शहर से बाहर होंगे सभी उद्योग

जम्मू के राजौरी में 2 दर्जन स्कूल बंद, बच्‍चें घरों में कैद, CRPF तैनात, वजह जानकर चौंक जाएंगे

झारखंड में 25 बसों से छात्रों की सुरक्षित घर वापसी, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

15 अगस्त 2026 पर तिरंगा फहराने से पहले जान लें ये नियम, इन गलतियों से बचना जरूरी

अमित शाह के ऑफर पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों मांगा इस्तीफा?

अगला लेख