औचक निरीक्षण में उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने श्रम कार्यालय के मैनेजर को किया बर्खास्त

Webdunia
बुधवार, 13 जनवरी 2021 (17:14 IST)
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली श्रम कार्यालय के मैनेजर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। निर्माण श्रमिकों के निबंधन में अनियमितता की शिकायतें मिलने के बाद आज उपमुख्यमंत्री सह श्रम मंत्री ने औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान लगभग एक दर्जन मामलों में शिकायतें सही पाए जाने पर उन्होंने यह कदम उठाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रम अधिकारियों को पंजीयन तथा मजदूरों के कल्याण संबंधी सभी काम नियमानुसार और निश्चित समय अवधि के भीतर करने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों उत्तर-पश्चिमी दिल्ली श्रम कार्यालय में निर्माण श्रमिकों के निबंधन में विभिन्न अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। आज सुबह उपमुख्यमंत्री ने कार्यालय का औचक निरीक्षण करके शिकायतों की जांच की।

इन शिकायतों में कुछ श्रमिकों के निबंधन दस्तावेजों में पुरुष के बजाय महिला की तस्वीरें लगाए जैसी लापरवाही शामिल है। कुछ मामलों में श्रमिक के पंजीयन हेतु कार्यालय में उपस्थित होकर लाइव फोटोग्राफ के बजाय पहले की खींची गई फोटो लगाने जैसी अनियमितता शामिल है।

उपमुख्यमंत्री ने श्रम अधिकारियों को निर्देश दिया कि निबंधन तथा श्रमिक कल्याण योजनाओं को समुचित लाभ देने संबंधी सभी कार्य समय पर किए जाएं। सरकार ने जब निर्माण श्रमिकों के कल्याण की योजनाएं बनाई हैं तो इनका लाभ सभी सुयोग्य लोगों को मिलना चाहिए। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने नहीं बनाया पाकिस्तान के परमाणु केंद्रों को निशाना, नहीं हुआ रेडिएशन

ब्रिटिश लेखक ने क्‍या कहा Operation Sindoor के बारे में, पश्चिमी देशों को दी ये सलाह

गंगानगर जिले के सीमावर्ती इलाके में मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस जुटी जांच में

शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी, निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू होने तक जारी रहेगी लड़ाई

राजस्थान CM भजनलाल को जान से मारने की धमकी, स्टेडियम भी निशाने पर

अगला लेख