biodatamaker

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक मजबूत, निफ्टी 14100 के पार

Webdunia
सोमवार, 4 जनवरी 2021 (12:13 IST)
मुंबई। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के टीकों के आपात उपयोग की मंजूरी से निवेशकों में उत्साह है। इसके साथ ही आईटीसी, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में तेजी के दम पर सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 48,168.22 के अपने जीवनकाल के उच्चतम स्तर को छू गया। यह 272.73 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 48,141.71 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 90.90 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 14,109.40 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस सबसे ज्यादा बढ़त करीब दो फीसदी की बढ़त में रही। इसके बाद ओएनजीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एलएंडटी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक का स्थान रहा। दूसरी ओर, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरावट में रहे।

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 117.65 अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 47,868.98 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 14,018.50 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 506.21 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार ठोस प्रतीत हो रहे हैं। दिसंबर 2020 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह, बिजली की मांग और रेलवे के भाड़े जैसे प्रमुख आर्थिक आंकड़े बाजार को मजबूती प्रदान करते रहेंगे।

इसके अतिरिक्त, दो कोविड-19 टीके को आपात उपयोग की मंजूरी मिलने से शीघ्र टीकाकरण शुरू होने की उम्मीदों को बल मिला है। यह भी बाजार व अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है।एशियाई बाजार कारोबार के दौरान कमोबेश बढ़त में चल रहे थे।

चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में थे। हालांकि जापान का निक्की गिरावट में था।इस बीच, कच्चा तेल के वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.98 फीसदी बढ़कर 52.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : दतिया में भाजपा आगे, बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे, सतीश पटेल ने बनाई बढ़त

Weather Update: यूपी से राजस्थान तक भारी बारिश, 24 घंटे में 21 मौतें; इन राज्यों में IMD का अलर्ट

Top News 3 August: 3 राज्यों के उपचुनाव परिणाम, पप्पू यादव पर हमला, सावन का पहला सोमवार

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

अगला लेख