dharma sangrah
✕

सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 9300 से नीचे

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2020 (11:13 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। इस दौरान इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली देखने को मिली।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के पहले चरण का आकलन कर रहे हैं। फिलहाल बाजार इस पैकेज से निराश है क्योंकि इसमें सरकार द्वारा राजकोषीय प्रोत्साहन के रूप में तत्काल किया जाने वाला खर्च अपेक्षाकृत कम है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 31,344.50 के निचले स्तर को छूने के बाद 410.12 अंकों या 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,598.49 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 115.55 अंक या 1.23 प्रतिशत टूटकर 9,268 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट एनटीपीसी में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक और ओएनजीसी में भी गिरावट हुई। बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, सनफार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख