Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 247 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी में भी रही तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (17:29 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को आधा फीसदी से ज्यादा की बढ़त में रहे और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 246.68 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त में 38,127.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 66.70 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,301.25 अंक पर पहुंच गया।

मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने अपेक्षाकृत कम निवेश किया। बीएसई का मिडकैप 0.24 प्रतिशत चढ़कर 13,780.99 अंक पर और स्मॉलकैप 0.38 प्रतिशत की बढ़त में 12,772.07 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में कुल 2,628 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,360 के शेयर गिरावट में और 1,107 के बढ़त में बंद हुए, जबकि शेष 161 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर शुरू हुई वार्ता में समाधान निकलने की उम्मीद में विदेशी शेयर बाजारों में आज बहार रही। ब्रेक्जिट को लेकर जारी संशय दूर होने की उम्मीद में निवेशकों का विश्वास और बढ़ा। इससे घरेलू शेयर बाजारों को भी समर्थन मिला।

एशिया में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.81 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.88 प्रतिशत, जापान का निक्की 1.15 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 2.34 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.28 फीसदी और जर्मनी का डैक्स 1.83 फीसदी की बढ़त में रहा।

घरेलू स्तर पर बीएसई में धातु समूह में करीब ढाई प्रतिशत की तेजी देखी गई। अच्छे तिमाही परिणाम आने से आईटी और टेक समूहों का सूचकांक डेढ़ फीसदी से ज्यादा चढ़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 60 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंचने से ऊर्जा तथा तेल एवं गैस समूहों में गिरावट देखी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख