Hanuman Chalisa
✕

शुरुआती कारोबार में उछला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में रही तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (12:25 IST)
मुंबई। कच्चे तेल में गिरावट, रुपए में तेजी और विदेशी निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 413 अंक मजबूत हो गया। निफ्टी भी 10500 अंक के पार हो गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के नरम पड़ने के संकेतों के बाद अधिकांश एशियाई बाजार सकारात्मक रहे। घरेलू बाजारों को इससे भी समर्थन मिला।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 413.15 अंक यानी 1.20 प्रतिशत मजबूत होकर 34845.15 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 122.85 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की बढ़त लेकर 10,503.30 अंक पर रहा। कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल के 3.48 प्रतिशत गिरकर सात महीने के निचले स्तर 72.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ जाने से बाजार की धारणा को बल मिला।

इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की तेजी से भी इसे समर्थन मिला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ने के बयान के बाद वॉल स्ट्रीट बृहस्पतिवार को बढ़त में बंद हुआ, जिससे शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अधिकांश एशियाई बाजारों में तेजी रही।

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 348.75 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 509.17 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। एशियन पेंट्स, यस बैंक, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलिवर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 5.80 प्रतिशत तक चढ़ गए।

एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में हांगकांग का हैंग सेंग 2.37 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.21 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.70 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.13 प्रतिशत बढ़त में रहे। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज बृहस्पतिवार को 1.06 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख