ramcharitmanas
✕

विनेश ने 53 किग्रा में रुकसाना को 3-2 से हराकर लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता

Webdunia
रविवार, 4 अगस्त 2019 (22:09 IST)
नई दिल्ली। भारत की चोटी की पहलवान विनेश फोगाट ने वारसा में पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में महिलाओं के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। यह इस भार वर्ग में उनका लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है।
 
इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में स्थानीय पहलवान रुकसाना को 3-2 से हराया। विनेश ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैटसन को हराया था।

इस शीर्ष भारतीय पहलवान ने पिछले महीने स्पेन में ग्रां प्री और तुर्की के इस्ताम्बुल में यासर दोगु अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख