Hanuman Chalisa

क्रिस गेल के 105 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़कर रोहित शर्मा बने टी-20 के 'सिक्सर किंग'

Webdunia
रविवार, 4 अगस्त 2019 (21:57 IST)
लॉडरहिल (अमेरिका)। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां अपनी 67 रनों की पारी के दौरान 3 छक्के लगाए और इस बीच क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ा।
 
भारतीय बल्लेबाज के नाम पर अब 96 मैचों में 107 छक्के दर्ज हो गए हैं जबकि कैरेबियाई बल्लेबाज गेल ने 58 मैचों में 105 छक्के लगाए हैं। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (103 छक्के) ने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में छक्कों का सैकड़ा पूरा किया है।
 
रोहित को गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2 छक्कों की जरूरत थी। उन्होंने कीमो पॉल पर डीप मिडविकेट क्षेत्र में छक्का जड़कर गेल की बराबरी की और फिर सुनील नारायण की गेंद भी 6 रन के लिए भेजकर रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने आउट होने से पहले कार्लोस ब्रेथवेट पर भी छक्का लगाया।
 
गौरतलब है कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक चौके जमाने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर है। उनके नाम पर 225 चौके दर्ज हैं। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान 223 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख