Hanuman Chalisa

विनेश फोगाट ने उठाए लखनऊ की बिजली व्यवस्था पर सवाल, साई सेंटर में 24 घंटे से बिजली नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (21:55 IST)
लखनऊ। लखनऊ स्थित साई सेंटर में ट्रेनिंग कर रही अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने शहर की बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। विनेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि साई सेंटर में राष्ट्रीय कुश्ती शिविर लगाया गया है। यहां पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं आ रही है और इसका कोई हल भी नहीं निकाला जा रहा है।
 
एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की इस पहली फ्रीस्टाइल पहलवान ने कहा कि मैं पिछली पूरी रात सो नहीं सकी। बिना आराम के कैसे ट्रेनिंग की जाएगी। एक भी पंखा नहीं चल रहा है और लखनऊ की 36 डिग्री सेल्सियस वाली उमसभरी गर्मी में सभी पसीने से तरबतर हैं।
 
केंद्रीय खेलमंत्री किरण रिजिजू ने दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर की गई विनेश की इस ट्वीट का संज्ञान लेते हुए कहा कि वे इस मामले को देखेंगे।
 
इस बीच बिजली विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि साई सेंटर प्रशासन अपने यहां कुछ निर्माण करा रहा था जिसकी वजह से बिजली की एक केबल कट गई थी। जब हमारे संज्ञान में बात आई तो हमने सुबह 10 बजे ही ठीक करा दिया था। उन्होंने साई सेंटर प्रशासन से पूछा है कि उसने समय रहते इस बारे में क्यों नहीं बताया? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख