Hanuman Chalisa

हालेप क्वार्टर फाइनल में, वीनस भी आगे बढ़ी

Webdunia
बुधवार, 14 मार्च 2018 (13:28 IST)
इंडियन वेल्स। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप ने चीन की वांग क्वियांग को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हराकर डब्ल्यूटीए इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हालेप क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया की गैर वरीय पेत्रा मार्टिच से भिड़ेंगी जिन्होंने चेक गणराज्य की मार्केटा वोंडरोसोवा को 6-3, 7-6 (7/4) से पराजित किया। 
 
अमेरिका की आठवीं वरीयता प्राप्त वीनस विलियम्स ने लाटविया की अनस्तेसिया सेवास्तोवा पर 7-6 (8/6), 6-4 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। 
 
एक अन्य मैच में पांचवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कारोलिना पिलिसकोवा ने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को 6-1, 7-6 (7/2) से शिकस्त दी। पिलिसकोवा क्वार्टर फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका का सामना करेंगी जिन्होंने गैरवरीय मारिया सकारी को 6-1, 5-7, 6-1 से हराया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख