टोक्यो ओलंपिक 2021 : 25 मार्च से शुरू होगी टाॅर्च रिले

Webdunia
बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (05:00 IST)
टोक्यो: टोक्यो में जुलाई 2021 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए 25 मार्च से टाॅर्च रिले शुरू होगी जोकि जापान की राजधानी समेत सभी 47 प्रांतों से होकर गुजरेगी। टोक्यो ओलंपिक के आयोजनकर्ताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
आयोजनकर्ताओं के मुताबिक कोरोना संक्रमण बढ़ने तथा इसके मद्देनजर लगाए गए तमाम प्रतिबंधों के बावजूद 121 दिनों तक चलने वाली टाॅर्च रिले 25 मार्च को जापान के फुकुशिमा प्रांत से शुरू होगी और 23 जुलाई को टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में ओलंपिक खेलों की शुरुआत के साथ समाप्त होगी।
 
जापान की राष्ट्रीय प्रसारक एजेंसी की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में एक तिहाई नागरिकों ने ओलंपिक खेलों के लिए मूल रूप से निर्धारित की गयी टाॅर्च रिले को ही आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है।
 
गौरतलब है कि इस वर्ष कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण मार्च में टाॅर्च रिले के शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और जापान सरकार ने ओलंपिक खेलों को 2021 तक के लिए स्थगित करने का अभूतपूर्व फैसला लिया था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More