एशियन गेम्स में भारत को बड़ी सफलता, पुरुष शॉटपुट में तेजिंदर ने जीता सोना

Webdunia
शनिवार, 25 अगस्त 2018 (20:34 IST)
जकार्ता। तेजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष शॉटपुट स्पर्धा में खेलों का रिकार्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता जिसके साथ एथलेटिक्स में भारत का पदक खाता खुला।
 
तेइस वर्षीय खिलाड़ी ने 20.75 मीटर की दूरी पर गोला फेंककर स्वर्ण जीता और राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाया। यह एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने ओम प्रकाश करहाना के नाम पर दर्ज 20.69 मीटर का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
 
तेजिंदर मैदान में सबसे ताकतवर दावेदार के तौर पर उतरे थे और इन उम्मीदों पर खरे उतरे। मौजूदा सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनके ही नाम दर्ज था। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.24 मीटर का था जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था।
 
पंजाब के खिलाड़ी ने पहले और चौथे प्रयास में 19.96 मीटर की दूरी पर गोला फेंका जबकि अपने पांचवें प्रयास में 20.75 मीटर की दूरी हासिल की।
 
चीन के लियू यांग ने 19.52 मीटर के साथ रजत जबकि कजाखस्तान के इवान इवानोव ने 19.40 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

अगला लेख
More