Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। देव मानव सेवा ट्रस्ट तथा राष्ट्रीय महिला जाग्रति मंच द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के प्रतिभाशाली तैराक सुनील ठाकुर को यहां शान ए हिन्दुस्तान के सम्मान से सम्मानित किया गया। सुनील को राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला यह तीसरा सम्मान था। सम्मान समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे।
देव मानव सेवा ट्रस्ट तथा राष्ट्रीय महिला जाग्रति मंच देशभर की 33 ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान किया, जिन्होंने अपनी अपनी विधाओं में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। यह सम्मान पाने वाले मध्यप्रदेश की तैराकी विधा से 29 वर्षीय सुनील एकमात्र तैराक थे।
तैराकी में 22 राष्ट्रीय स्पधाओं में शिरकत करने वाले सुनील ने स्टेट और यूनिवर्सिटी में कुल 7 स्वर्ण व रजत पदक जीते हैं। 12 साल की उम्र से तैराकी करने वाले सुनील इस वक्त विद्या सागर स्कूल के तैराकी कोच हैं। उनके मामा धनश्याम सिंह हाड़ा भी नेहरू पार्क स्थित स्वीमिंगपूल में तैराकी कोच के पद पर कार्यरत हैं।
सुनील की इस उपलब्धि पर नेहरू पार्क स्वीमिंगपूल के इंचार्ज दिनेश बागोरा, प्रशिक्षक राजदीप स्वामी, सुरेश दुबे, संजय व्यास, अनिल दराड़े, मोहम्मद जफर अंसारी और मोहम्मद सिकंदर अंसारी ने बधाई दी है।