Hanuman Chalisa

कॉन्स्टेंटाइन ने एशियाई कप के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम घोषित की

Webdunia
गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (19:45 IST)
अबू धाबी। मुख्य कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन ने आगामी एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए अनुभवी सुनील छेत्री की अगुआई में 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। एशियाई कप का आयोजन यूएई में 5 जनवरी से 1 फरवरी के बीच किया जाएगा।
 
 
भारत अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ 6 जनवरी को खेलेगा जबकि इसके बाद उसे 10 जनवरी को यूएई और 14 जनवरी को बहरीन का सामना करना है। कॉन्स्टेंटाइन ने कहा कि निरंतरता बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है। चीजों को पूरी तरह से बदल देना बेवकूफाना होगा। अधिकांश लड़के पिछले कुछ समय से हमारे साथ हैं।
 
उन्होंने कहा कि अन्य 5 लड़के (28 की सूची में शामिल) भी 2 जनवरी तक हमारे साथ रहेंगे। अगर किसी को चोट लगती है या कुछ और होता है, तो इन 5 लड़कों को जिम्मेदारी लेनी होगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आ रही 23 टीमों में से सबसे पहले 20 दिसंबर को यहां पहुंची थी।
 
भारत की 28 सदस्यीय टीम अबू धाबी पहुंच चुकी है और हालात से सामंजस्य बैठाने के लिए अभ्यास कर रही है। इस बीच राष्ट्रीय टीम के निदेशक अभिषेक यादव ने कहा कि यह महाद्वीप प्रतियोगिता भारत को एशिया में शीर्ष 8 टीमों में जगह दिलाने के लिए बड़ा मंच है।

भारतीय टीम इस प्रकार है- गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ और अमरिंदर सिंह। डिफेंडर : प्रीतम कोटल, सार्थक गोलुई, संदेश झिंगन, अनस एदाथोडिका, सलाम रंजन सिंह, सुभाशीष बोस और नारायण दास। मिडफील्डर : उदांता सिंह, जैकीचंद सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, प्रणय हलधर, अनिरुद्ध थापा, विनीत राय, रोवलिन बोर्गेस, आशिक कुरुनियन और हालीचरण नार्जरी। फॉरवर्ड : सुमीत पस्सी, बलवंत सिंह, सुनील छेत्री और जेजे लालपेखलुआ। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख