Budget 2020: खेल बजट नहीं रहा उत्साहजनक, केवल 50 करोड़ रुपए की मामूली वृद्धि

Webdunia
रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (00:51 IST)
नई दिल्ली। एक तरफ भारत को जहां खेलों में महाशक्ति बनाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने खेल बजट में मात्र 50 करोड़ रुपए की वृद्धि की है।
ALSO READ: बजट में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता...
सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए पेश बजट में खेलों के लिए 2826.92 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं जो 2019-20 के संशोधित अनुमान के मुकाबले मात्र 50 करोड़ रुपए ज्यादा हैं। हालांकि यह ओलंपिक वर्ष है और इस साल टोक्यो में ओलंपिक का आयोजन होना है लेकिन ओलंपिक वर्ष में ही खेलों के लिए बजट उत्साहजनक नहीं रहा है। 2019-20 के लिए पहले बजट 2216.92 करोड़ रुपए रखा गया था जिसे बाद में बढ़ाकर 2776.92 करोड़ रुपए किया गया था।
 
भारत ने 2016 में पिछले रियो ओलंपिक में मात्र 2 पदक जीते थे जो 2012 के लंदन ओलंपिक के 6 पदकों के मुकाबले काफी कम थे। सरकार ने रियो के बाद अगले तीन ओलंपिक 2020, 2024 और 2028 के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई ताकि भारत ओलंपिक में अपनी पदक संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि कर सके। लेकिन बजट में सिर्फ 50 करोड़ रुपए की वृद्धि ने खेल जगत को निराश किया है।
 
सरकार ने कुल खेल बजट में मात्र 50 करोड़ रुपए की वृद्धि की है लेकिन उसने अपने महत्वाकांक्षी 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम में 312.42 करोड़ रुपए की भारी भरकम वृद्धि की है। 'खेलो इंडिया' के तीसरे संस्करण का हाल में असम के गुवाहाटी में आयोजन हुआ था और खेल मंत्रालय का मानना है कि 'खेलो इंडिया' से उसे भविष्य के चैंपियन मिलेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के अपने मन की बात कार्यक्रम में भी 'खेलो इंडिया' का विशेष रूप से जिक्र किया था और इसमें हिस्सा लेने वाले तथा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी थी।
 
'खेलो इंडिया' का पिछले वर्ष का बजट 578 करोड़ रुपए थे जो इस बार बढ़कर 890.42 करोड़ रुपए पहुंच गया। इसके कारण अन्य खेल मदों में कटौती की गई है। राष्ट्रीय खेल महासंघों के बजट में 2019-20 के 300.85 करोड़ रुपए के मुकाबले 55 करोड़ रुपए की कटौती की गई है और इसे 247 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
 
खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि को 111 करोड़ रुपए से घटाकर 70 करोड़ रुपए कर दिया गया है। राष्ट्रीय खेल विकास कोष का बजट 77.15 करोड़ रुपए से 50 करोड़ रुपए आ गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण को आवंटन 615 करोड़ रुपए से घटाकर 500 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
 
खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय कल्याण कोष की राशि 2 करोड़ रुपए बनी रहेगी जबकि जम्मू-कश्मीर में खेल सुविधाओं के लिए 50 करोड़ की राशि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More