पूर्व स्ट्राइकर शिवेंद्र सिंह का भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सहायक कोच बनना तय

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2019 (20:32 IST)
नई दिल्ली। भारत के पूर्व सेंटर फॉरवर्ड शिवेंद्र सिंह का राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम का सहायक कोच बनना तय है और वे अगले महीने से काम शुरू कर देंगे। शिवेंद्र विशेषकर स्ट्राइकर के साथ काम करेंगे और ऑस्ट्रेलियाई ग्राहम रीड की अगुवाई वाले भारतीय कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा होंगे।
 
रीड की नियुक्ति अब केवल औपचारिकता है, क्योंकि हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस सप्ताह के शुरू में खेल मंत्रालय के पास उनके नाम की सिफारिश की है।

शिवेंद्र के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ड्रैग फ्लिकर क्रिस सिरेलो टीम के अन्य सहायक कोच होंगे। सूत्रों ने कहा कि शिवेंद्र सिंह जल्द ही सहायक कोच के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। वे नए मुख्य कोच के साथ मिलकर अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे।
 
शिवेंद्र उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वे ग्वांग्झू एशियाई खेल 2010 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में भी शामिल थे। उनके रहते हुए भारतीय टीम ने 2007 एशिया कप और 2010 सुल्तान अजलन शाह कप में स्वर्ण पदक जीता था।
 
कोचिंग टीम में साइ कोच पीयूष कुमार दुबे भी शामिल होंगे। वे विशेषकर गोलकीपर के साथ काम करेंगे। दुबे अभी टीम के साथ मलेशिया गए हैं जहां भारत अजलन शाह कप में खेल रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

IPL Star तिलक वर्मा ने दिलीप ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक

PCB चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टेडियमों के नवीनीकरण पर 12.8 अरब रूपए खर्च करेगा

अविनाश साबले को जन्मदिन पर मिली निराशा, Diamond League Final में रहे इस स्थान पर

AFG vs NZ : बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द होने पर न्यूजीलैंड कोच स्टीड ने जताया अपना गुस्सा

Chess Olympiad 2024 : भारत की पुरुष टीम ने हंगरी बी और महिला टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया

अगला लेख
More