Publish Date: Fri, 28 Sep 2018 (16:59 IST)
Updated Date: Fri, 28 Sep 2018 (17:03 IST)
बीजिंग। अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गई हैं और रिपोर्टों के अनुसार यूएस ओपन के फाइनल में हारने के बाद उन्होंने इस सत्र में आगे नहीं खेलने का फैसला किया है।
सेरेना के अलावा उनकी बड़ी बहन वीनस शनिवार से बीजिंग में शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ में 64 खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं हैं।
यूएस ओपन फाइनल में हारने के 3 सप्ताह बाद ही सेरेना ने यह फैसला किया है। वे फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका से 6-2, 6-4 से हार गई थीं। (भाषा)