Publish Date: Sun, 22 Oct 2017 (13:45 IST)
Updated Date: Sun, 22 Oct 2017 (13:48 IST)
सर्रे (इंग्लैंड)। स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल का पीएसए चैनल वीएएस चैंपियनशिप में शानदार सफर का सेमीफाइनल में मिस्र के शीर्ष वरीयता प्राप्त मोहम्मद अलशेरबागी से बीती रात पराजय के साथ खत्म हो गया।
घोषाल क्वालीफायर के तौर पर इस टूर्नामेंट में आए थे और अंतिम 4 में पहुंचने के दौरान उन्होंने वरीयता प्राप्त 2 खिलाड़ियों को पराजित किया था। हालांकि कड़ी टक्कर देने के बाद भी घोषाल विश्व रैंकिंग में पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी अलशेरबागी से पार नहीं पा सके और 11-13, 8-11, 9-11 से हार गए। (भाषा)