Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोवा को हराकर पंजाब संतोष ट्रॉफी के फाइनल में, हरजिंदर सिंह ने अंतिम लम्हों में दागा गोल

Advertiesment
Santosh Trophy
लुधियाना। पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी गोवा को 2-1 से हराकर शुक्रवार को संतोष ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई।
 
हरजिंदर सिंह ने अंतिम लम्हों में गोल दागकर पंजाब की खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की। जसप्रीत सिंह ने 12वें मिनट में पंजाब को बढ़त दिलाई लेकिन गोवा ने 89वें मिनट में रोनाल्डो ओलीविएरा के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली।
 
हरजिंदर ने हालांकि मोहम्मद आसिफ की फ्री किक पर गोल दागकर पंजाब को 2-1 की जीत से फाइनल में पहुंचा दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स मैच के हाईलाइट्स...