Hanuman Chalisa

साइना नेहवाल ने PBL के पांचवें सत्र से हटने का फैसला किया

Webdunia
रविवार, 24 नवंबर 2019 (20:33 IST)
नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने अगले अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए खुद को तैयार करने के लिए आगामी प्रीमियर बैडमिंटन लीग (PBL) से हटने का फैसला किया। 
 
पिछले पीबीएल सत्र में नार्थ ईस्टर्न वारियर्स के लिए खेलने वाली 29 साल की साइना 20 जनवरी से 9 फरवरी के बीच खेले जाने वाले पांचवें चरण में खेलती हुई दिखाई नहीं देंगी।
 
साइना ने ट्वीट किया, मैं पीबीएल के पांचवें चरण का हिस्सा नहीं रहूंगी। आमाशय संबंधित समस्याओं और चोटों के कारण मैं साल के ज्यादातर हिस्से में स्वस्थ नहीं रहीं इसलिए मैं बेहतर तैयारियों के लिए पीबीएल के दौरान कुछ समय लेना चाहूंगी।
 
उन्होंने कहा, मैं अपने सभी प्रशंसकों से माफी मांगना चाहूंगी और उम्मीद करती हूं कि अगले पीबीएल का हिस्सा रहूंगी। इस समय साइना विश्व रैंकिंग में नौंवे स्थान पर काबिज है। पूरे साल वह फार्म से जूझती रहीं। 
 
उन्होंने इस महीने के शुरू में हांगकांग ओपन में हिस्सा लिया था जिसमें वह पहले दौर में चीन की काई यान यान से हार गई थीं। साइना को इस साल 6 बार पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख