भारत को मिला साइकलिंग का रोनाल्डो, रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने रोनाल्डो

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2022 (11:45 IST)
नई दिल्ली: वैसे तो रोनाल्डो एक विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर हैं लेकिन भारत को साइकलिंग में एक रोनाल्डो मिल गया है जिसने इतिहास रच दिया है।भारत के रोनाल्डो सिंह ने बुधवार को एशियाई ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप 2022 के आखिरी दिन इतिहास रचते हुए स्प्रिंट स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

यह प्रतियोगिता में उनका तीसरा पदक था। इससे पहले रोनाल्डो एक किमी टाइम ट्रायल और टीम स्प्रिंट स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीत चुके थे। चैम्पियनशिप के अंतिम दिन बुधवार को रोनाल्डो ने जापान के अनुभवी साइकिलिस्ट केंटो यामासाकी को कड़ी टक्कर दी, मगर उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। यामासाकी ने रोनाल्डो को लगातार दो रेसों में हराकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि कज़ाकस्तान के आंद्रे चुगे ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जूनियर साइकिलिस्ट बिरजीत युमनाम ने भारत को एक और पदक दिलाते हुए कांस्य अपने नाम किया। युमनाम ने पुरुषों के जूनियर वर्ग की 15 किमी पॉइंट्स रेस में 23 पॉइंट हासिल किये। वह करीबी मुकाबले में एक पॉइंट से चूक गये और उनके प्रतिद्वंदी कोरिया के सुंगयेन ली ने 24 पॉइंट के साथ रजत हासिल किया। उज़्बेकिस्तान के फरूख़ बोबोशेरोव ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा 19 वर्षीय चयनिका गोगोई ने सबको आश्चर्यचकित करते हुए 10 किमी महिला स्क्रैच रेस में कांस्य पदक जीता। चयनिका ने पदक जीतने के बाद कहा, “मैंने कभी भी प्रशिक्षण नहीं छोड़ा। मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई। मेरा एकलौता लक्ष्य देश के लिये खेलना और पदक जीतना है।”

चैम्पियनशिप के अंत में साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर सिंह पाल ने कहा, “हमने छुपारुस्तम के तौर पर शुरुआत की थी लेकिन हमसे जैसी उम्मीद की जा रही थी हमने उससे बेहतर प्रदर्शन किया। जब आपके एथलीट अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने लगते हैं तो सबका दिल कहता है, ‘यह दिल मांगे मोर’। मैं अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं और मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे।”

सम्बंधित जानकारी

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

अगला लेख
More