Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोजर फेडरर को हराकर डेल पोत्रो बने चैंपियन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Roger Federer
इंडियन वेल्स , सोमवार, 19 मार्च 2018 (11:53 IST)
इंडियन वेल्स। अपने करियर के दौरान चोटों से जूझने वाले जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने रोजर फेडरर के इस साल के विजय अभियान पर रोक लगाकर रविवार रात यहां इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। पूर्व विश्व चैंपियन डेल पोत्रो ने फेडरर को 6-4, 6-7 (8/10), 7-6 (7/2) से हराकर दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी को वर्ष 2018 में पहली हार का स्वाद चखाया।

इसके साथ ही उन्होंने अपने खुद के विजय अभियान को 11 जीत पर भी पहुंचाया। इसमें पिछले महीने अकापुलको में जीता गया खिताब भी शामिल है। डेल पोत्रो ने कहा कि मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह सपने जैसा है। अर्जेंटीना के इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 3 मैच प्वॉइंट बचाए और तीसरे सेट के टाईब्रेकर में खिताब अपने नाम किया। यह मैच 2 घंटे 42 मिनट तक चला। डेल पोत्रो की यह फेडरर के खिलाफ 25 मैचों में केवल 7वीं जीत है। फेडरर ने इस साल लगातार 17 मैच जीते लेकिन अब सत्र का उनका रिकॉर्ड 17-1 हो गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किंग्स इलेवन पंजाब का आखिरी 4 घरेलू मैच इंदौर में होंगे