Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्राजिनोविच को हराकर फेडरर बासेल टूर्नामेंट के दूसरे दौर में, येन लेनार्ड से होगा मुकाबला

Advertiesment
Roger Federer
बासेल। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कड़े मुकाबले में मंगलवार को यहां सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविच को हराकर स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। आठ बार के चैंपियन फेडरर ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज की।


फेडरर पर 1998 में किशोर खिलाड़ी के रूप में यहां पदार्पण के बाद से टूर्नामेंट में सबसे जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन वह तीसरे और निर्णायक सेट में दमदार खेल दिखाकर जीत दर्ज करने में सफल रहे।

दूसरे दौर में फेडरर का सामना येन लेनार्ड स्ट्रफ से होगा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जान मिलमैन को 7-6 (7/3), 6-2 से हराया। मिलमैन ने ही अमेरिकी ओपन में फेडरर को हराया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला रहा ड्रॉ




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi