Publish Date: Wed, 02 Aug 2017 (12:12 IST)
Updated Date: Wed, 02 Aug 2017 (12:14 IST)
मांट्रियल। पिछले महीने विंबलडन में रिकॉर्ड 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कहा है कि वे अगले सप्ताह मांट्रियल में एटीपी टूर्नामेंट खेलेंगे। फेडरर आखिरी बार यहां 2011 में खेले थे।
फेडरर ने कहा कि मुझे यहां लौटने की खुशी है, क्योंकि लंबे समय से यहां नहीं खेल सका। यह सत्र बहुत अच्छा रहा और अब मुझे यहां खेलने का इंतजार है। फेडरर ने इस बार 5वां ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 8वां विंबलडन खिताब जीता। वे इंडियन वेल्स, मियामी और हाले में भी खिताबी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। (भाषा)