जापानी तैराक रिकाको इकी एशियाड की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Webdunia
रविवार, 2 सितम्बर 2018 (16:45 IST)
जकार्ता। जापान की युवा तैराक रिकाको इकी तरणताल में अपने 6 स्वर्ण पदकों के अभूतपूर्व प्रदर्शन की बदौलत रविवार को यहां संपन्न हुए 18वें एशियाई खेलों की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। वे यह सम्मान पाने वाली पहली महिला एथलीट बन गई हैं।
 
 
इंडोनेशिया के जकार्ता तथा पालेमबंग में रविवार को एशियाई खेलों का सफल समापन हो गया। इन खेलों में जापान की युवा महिला तैराक इकी ने तरणताल में सर्वाधिक 6 स्वर्ण पदक जीते थे जिसकी बदौलत उन्हें इन खेलों की 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (एमवीपी) चुना गया।
 
इससे पहले एक एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदकों की उपलब्धि उत्तर कोरियाई निशानेबाज सो जिन मैन के नाम थी जिन्होंने 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में 7 स्वर्ण और 1 रजत सहित सर्वाधिक 8 पदक जीते थे। 18 साल की जापानी खिलाड़ी ने 36 साल बाद इस रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 8 पदक जीते। उन्होंने तैराकी में 6 स्वर्णों सहित 2 रिले रजत पदक भी अपने नाम किए हैं।
 
इकी ने अपने सभी 6 स्वर्णों को गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ जीता है और उनकी उपलब्धि इसलिए और खास है, क्योंकि वे पैन पैसिफिक चैंपियनशिप से सीधे जकार्ता पहुंची थीं, जहां उन्होंने स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य जीता था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

IPL Star तिलक वर्मा ने दिलीप ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक

PCB चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टेडियमों के नवीनीकरण पर 12.8 अरब रूपए खर्च करेगा

अविनाश साबले को जन्मदिन पर मिली निराशा, Diamond League Final में रहे इस स्थान पर

AFG vs NZ : बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द होने पर न्यूजीलैंड कोच स्टीड ने जताया अपना गुस्सा

Chess Olympiad 2024 : भारत की पुरुष टीम ने हंगरी बी और महिला टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया

अगला लेख
More