सिंधू और श्रीकांत चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Webdunia
गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (19:47 IST)
फुजोऊ। पूर्व चैंपियन पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके यहां चाइना ओपन विश्व टूर सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 
 
ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने महिला एकल के दूसरे दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को आसानी से 21-12, 21-15 से हराया। श्रीकांत ने पुरुष एकल में तीन गेम तक चले मैच में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 10-21, 21-9, 21-9 से पराजित किया। 
 
तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को अगले मुकाबले में आठवीं वरीय ही बिंगजियाओ से होगा जिनसे उन्हें कड़ी चुनौती मिल सकती है। सिंधू चीन की विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी इससे पहले दोनों मुकाबलों में हार गई थीं और ऐसे में भारतीय खिलाड़ी कल बदला चुकता करने के लिए उतरेंगी। सिंधू ने 2016 में यहां खिताब जीता था। 
 
पिछले सत्र में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाने वाले श्रीकांत ने पुरुष एकल में 45 मिनट में जीत दर्ज की। गुंटूर के रहने वाले 25 वर्षीय श्रीकांत ने 2014 में चाइना ओपन का खिताब जीता था। उन्हें अब चीनी ताइपै के चोउ टियेन चेन का सामना करना है जिन्होंने इस साल जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। विश्व में नौवें नंबर के श्रीकांत पिछले तीन साल में दो बार चेन से पराजित हुए हैं। भारतीय खिलाड़ी केवल एक बार 2014 हांगकांग ओपन में चेन को हरा पाए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More