प्रो रेसलिंग लीग में यूपी दंगल ने मुंबई महारथी को 4-3 से हराया

Webdunia
मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (13:15 IST)
लुधियाना। एप्प माए ने दिल थाम देने वाले मुकाबले में 2017 वर्ल्ड चैम्पियनशिप की उपविजेता सेनेथ नेमेथ को 5-3 से हराकर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन इंडोर स्टेडियम में प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्लूएल) के चौथे सत्र में यूपी दंगल को पहली जीत दिलाई।
 
 
यूपी दंगल ने सोमवार रात मुंबई महारथी को 4–3 से हराया। इस हार से विनेश फोगाट की मुंबई टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के लक्ष्य को धक्का लगा। 
 
एशियन चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता जॉर्जी साकेंडेलिड्जे ने सुपर हैवीवेट (125 किलो) कुश्ती में मुंबई के यूरोपीय चैम्पियन बैत्सीव व्लादिस्लाव को 2-1 से हराकर यूपी को टाई में 3-2 से आगे कर दिया था। 
 
इसके बाद माए पर इस बढ़त को जीत में तब्दील करने की पारी थी और एस्टोनियाई पहलवान ने महिला 76 किलो कुश्ती में अपने से ज्यादा अनुभवी हंगरियन पहलवान सेनेथ को कड़ी टक्कर के बाद हराया। 
 
टाई का आखिरी मुकाबला (65 किलो) राष्ट्रीय चैम्पियन हरफूल ने जीता। मुंबई महारथी के पहलवान ने कड़े मुकाबले में पंकज राणा को 15-6 से हराकर यूपी दंगल की जीत का अंतर 4-3 किया। 
 
इससे पहले शाम को टाई के पहले मुकाबले में राष्ट्रीय चैम्पियन जितेंदर ने मुंबई महारथी के जूनियर नेशनल चैम्पियन सचिन राठी को 14-0 से हराकर यूपी दंगल को शानदार शुरुआत दिलाई। 74 किलोग्राम के इस मुकाबले में जितेंदर का दबदबा रहा। 
 
57 किलो के महिला मुकाबले में एशियन चैम्पियनशिप सिल्वर मेडेलिस्ट सरिता ने मुंबई महारथी की पैन अमेरिकन चैम्पियनशिप कांस्य पदकधारी बेट्जाबेथ एंजेलिका को 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। यह जीत सरिता के धैर्य और दृढ़ संकल्प की रही। उन्होंने आक्रामक वेनेजुएलाई प्रतिद्वंद्वी की एक नहीं चलने दी। उनकी जीत से यूपी 2-0 से आगे हो गई। 
 
दीपक पुनिया ने यूरोपीय अंडर-23 रजत पदक विजेता इराकी मिसितुरी पर कड़े मुकाबले में 3-2 से अप्रत्याशित जीत हासिल करके महारथी की वापसी कराई और टाई का स्कोर 2-1 हो गया। जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी दीपक ने कम स्कोर वाले 86 किलो के इस मैच में जॉर्जियाई पहलवान से बेहतर प्रदर्शन किया। इराकी ब्रेक तक 1-0 से आगे थे। 
 
अब मुंबई महारथी का सर्वश्रेष्ठ दांव एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स चैम्पियन विनेश पर था। विनेश को 2017 की विश्व चैंपियन वेनेसा कलादज़िंस्काया से जबर्दस्त चुनौती मिली। आखिर में विनेश 53 किलो का महिला मुकाबला 5-3 से जीतने में सफल रहीं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : जब कोई न चला, चला अश्विन का बल्ला, अपने होम ग्राउंड में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

144 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था भारत, शतकवीर अश्विन और जड़ेजा ने की 195 रनों की साझेदारी

INDvsBAN गत विजेता भारत कल इस खेल में भिड़ेगा बांग्लादेश से

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More