प्रो कबड्डी में दिल्ली की बेंगलुरु पर दमदार जीत

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (23:37 IST)
कोलकाता। अपने स्टार ईरानी खिलाड़ी मेराज शेख का दमदार प्रदर्शन की बदौलत दबंग दिल्ली ने दूसरे हॉफ में दमदार वापसी करते हुए बेंगलुरु बुल्स को बुधवार को 38-30  से हराकर  वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण में जीत की लय हासिल कर ली। 
             
दिल्ली की टीम पहले हॉफ में 12-18 से पिछड़ी हुई थी लेकिन उसने दूसरे हॉफ में गजब का खेल दिखते हुए 26  अंक बटोरे कर बेंगलुरु बुल्स को काबू कर लिया। दिल्ली की नौ मैचों में यह चौथी जीत है और उसके 24  अंक हो गए हैं, लेकिन वह जोन ए में आखिरी स्थान पर है। दूसरी तरफ बेंगलुरु को 11  मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा और वह 23 अंकों के साथ जोन बी में चौथे स्थान पर है। 
           
इस इंटर जोन मैच में दिल्ली की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे उसके ईरानी खिलाड़ी मेराज शेख जिन्होंने 21 रेड से सबसे ज्यादा 14 अंक बटोरे। बेंगलुरु के लिए रोहित कुमार ने 13  अंक जुटाए।
           
दिल्ली को चार ऑल आउट अंकों का भी फायदा हुआ। दिल्ली के लिए अबुलफजल ने भी आठ अंक जुटाए। दिल्ली ने दूसरे हॉफ में 13वें मिनट में 23-23  से बराबरी करने के बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखा और मैच जीतकर ही दम लिया। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More