Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
मुंबई। यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के मैच में शनिवार को पुणेरी पल्टन को 33-23 से हराया। महाराष्ट्र डर्बी कहे जा रहे मैच में मुंबई के अभिषेक सिंह ने 5 अंक बनाए जबकि रोहित बालियां, सुरिंदर सिंह, संदीप नरवाल और कप्तान फजल अत्राचली ने 4-4 अंक हासिल किए।
कबड्डी लीग के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महाराष्ट्र खेलमंत्री आशीष शेलार स्टेडियम में मौजूद थे। दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 27-25 से हराया।