जापान ओपन : सिंधू की नजरें खिताब जीतने पर, साइना और प्रणीत ने नाम वापस लिया

Webdunia
सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (15:16 IST)
टोक्यो। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू हो रहे जापान ओपन में फाइनल हारने का अपना सिलसिला खत्म करने के इरादे से उतरेगी।
 
 
सिंधू ने इस साल सभी बड़े टूर्नामेंटों में रजत पदक जीता जिनमें राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेल शामिल है। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू लंबे समय से फाइनल की बाधा पार नहीं कर पा रही है। वह यहां अपने अभियान का आगाज जापान की सयाका ताकाहाशी के खिलाफ करेगी। यहां क्वार्टर फाइनल में उनका सामना तीन बार की विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन या जापान की अकाने यामागुची से हो सकता है।
 
एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल ने सात लाख डॉलर ईनामी राशि के इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया। किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय भी विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में मिली नाकामी का गम दूर करने के इरादे से उतरेंगे। 
 
श्रीकांत का सामना पहले दौर में चीन के हुआंग यूशियांग से होगा जबकि प्रणय इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से खेलेंगे जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। समीर वर्मा का सामना कोरिया के ली डोंग कियुन से होगा। बीसाई प्रणीत ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है।
 
पुरूष युगल में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना जापान के ताकेशी कामुरा और केइगो सोनोडा से होगा। मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी की टक्कर मलेशिया के गोह वी शेम और तान वी कियोंग से होगी।
 
महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का सामना चांग यि ना और जुंग क्युंग युन से होगा। मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी का सामना इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और लिलियाना नात्सर से होगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान रॉयल्स ने विक्रम राठौड़ को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया (Video)

IND vs BAN : रवि अश्विन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर कहा, मैंने ऋषभ पंत की तरह खेलना चाहा

विश्व विजेता से क्वार्टर्स में हारकर हुआ भारत की मालविका के चीनी ओपन अभियान का अंत

भारतीय जमीन पर 1 पारी में 5 टेस्ट विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज बना यह बांग्लादेशी पेसर

खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने 2036 ओलंपिक को लेकर बताया प्लान, भारत कर सकता है मेजबानी

अगला लेख
More