dharma sangrah
✕

नेमार को पीएसजी में पदार्पण की अनुमति

Webdunia
शनिवार, 12 अगस्त 2017 (10:11 IST)
पेरिस। ब्राजील के फॉरवर्ड नेमार को फ्रेंच फुटबॉल महासंघ (एफएफएफ) ने उनके नए क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए लीग वन में पदार्पण करने की अनुमति मिल गई है।
 
फुटबॉल संघ ने पुष्टि की कि उसे स्पेनिश क्लब बार्सिलोना से नेमार का ट्रांसफर सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है। क्लब ने कहा कि एफएफएफ इस बात की पुष्टि करता है कि उसे नेमार जूनियर के ट्रांसफर का आरएफईएफ से सर्टिफिकेट मिल गया है।
 
पीएसजी ने 26.13 करोड़ डॉलर की विश्व रिकॉर्ड रकम खर्च कर बार्सिलोना के खिलाड़ी नेमार को अपने क्लब में शामिल किया है लेकिन गत सप्ताह रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई में देरी के कारण नेमार का लीग वन में पदार्पण करना मुश्किल हो गया था। पीएसजी ने एमियंस के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ अपने सत्र की विजयी शुरुआत की है और वह रविवार को एन एवांट गुइंगैंप रवाना होगी। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख