नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में 87.66 मीटर भाला फेंककर जीता सोना (Video)

Neeraj Chopra
Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (12:40 IST)
टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा Neeraj Chopra ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए Diamond League  डायमंड लीग के लुसाने चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया है।चोट से लौटे नीरज ने शुक्रवार रात हुए भाला फेंक आयोजन में 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज की। डायमंड लीग के गत चैंपियन नीरज ने इससे पहले दोहा चरण में भी 88.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहला स्थान हासिल किया था।

नीरज ने पिछले महीने प्रशिक्षण के दौरान मांसपेशियों में आये खिंचाव के कारण तीन शीर्ष स्पर्धाओं में भाग नहीं लिया था। उन्होंने लुसाने में फाउल से शुरुआत की जबकि दूसरे और तीसरे प्रयास में 83.52 एवं 85.04 मीटर के थ्रो किये। उनका चौथा प्रयास भी फाउल रहा लेकिन पांचवें प्रयास में नीरज ने 87.66 मीटर की विजयी थ्रो फेंकी। उनका छठा और आखिरी थ्रो 84.15 मीटर का रहा।

एक महीने बाद चोट से वापसी करने वाले नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 83.52 तो तीसरे प्रयास में 85.04 की दूरी तय की। उनके यह थ्रो गोल्ड मेडल के लिए काफी नहीं थे। जर्मनी के जूनियन वेबर 86.20 मीटर थ्रो से उनसे आगे निकले। चौथे थ्रो में फाउल होने के बाद नीरज पर दबाव बढ़ा लेकिन पांचवे में उन्होंने पासा पलट दिया। हालांकि  जूनियन वेबर 87.03 की थ्रो से करीब आए लेकिन उनसे आगे नहीं बढ़ पाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख