javelin throw: नीरज चोपड़ा और रोहित यादव ने विश्व चैंपियनशिप फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Webdunia
शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (11:00 IST)
यूजीन। ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर का थ्रो फेंककर पहली बार विश्व चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया जबकि रोहित यादव भी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे। पदक के प्रबल दावेदार चोपड़ा ने ग्रुप 'ए' क्वालीफिकेशन में शुरुआत की और 88.39 मीटर का थ्रो फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था।
 
रोहित ने ग्रुप 'बी' में 80.42 मीटर का थ्रो फेंका। पदक का मुकाबला रविवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। दोनों क्वालीफिकेशन ग्रुप से 83.50 मीटर की बाधा पार करने वाले या शीर्ष 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं।
गत चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और भारत के रोहित यादव ग्रुप 'बी' में हैं। चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89.94 मीटर है। उन्होंने लंदन विश्व चैंपियनशिप 2017 में खेला था लेकिन फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। दोहा में 2019 विश्व चैंपियनशिप में वे कोहनी के ऑपरेशन के कारण नहीं खेल सके थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख