टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बोलीं, अब मेरा एकमात्र लक्ष्य ओलंपिक पदक जीतना

Webdunia
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (14:56 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में कुल पांच पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने गुरूवार को कहा कि अब उनका एकमात्र लक्ष्य विश्व रैंकिंग में टॉप-30 में जगह बनाना और अगले ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
 
 
मनिका ने कहा, कि मैंने इन दोनों प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में पदक जीते जिससे मैं बहुत खुश हूं। मैंने इस दौरान विश्व की चौथे नंबर और 20वें नंबर की खिलाड़ी को हराया जिससे मेरा मनोबल काफी मजबूत हुआ है। 
 
दिल्ली की इस खिलाड़ी ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते और इंडोनेशिया एशियाई खेलों में पहली बार देश को कांस्य पदक दिलाया। मणिका को इस उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
 
मनिका ने इस अवार्ड के लिए चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अब ओलम्पिक के लिए कड़ी मेहनत करूंगी और 2020 ओलंपिक में पदक जीतने के लिए पूरा जोर लगाउंगी। मेरा अब एक ही लक्ष्य है विश्व रैंकिंग में टॉप-30 में जगह बनाना और ओलम्पिक पदक जीतना। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More