Military World Games में चीनी टीम कर रही थी चीटिंग, प्रतियोगिता से बाहर

Webdunia
सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 (13:43 IST)
बीजिंग। मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स (Military World Games) के दौरान चीन की टीम को चीटिंग करते पाया गया है। चीन की टीम की धोखाधड़ी के कारण उसे प्रतियोगिता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। चीन की टीम ओरिएंटियरिंग चैलेंज (रास्ता खोजने की प्रतियोगिता) में सही रास्ता खोजने में अफसल रही थी। इसके बाद चीनी टीम ने गोपनीय रास्तों और चिह्नों का इस्तेमाल किया। चीन के वुहान में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

क्या है प्रतियोगिता : ओरिएंटियरिंग चैलेंज एक मध्यम दूरी की प्रतियोगिता है। इसमें प्रतियोगी टीम को दुर्जन इलाकों में नक्शे की मदद से रास्ता खोजना होता है। इसे सबसे कम समय में पार करने वाली टीम विजेता घोषित की जाती है। चीन की टीम ने नक्शे की मदद से रास्ता खोजने में नाकाम रहने पर अमान्य तरीके  का प्रयोग किया।

मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स हर 4 साल में दुनियाभर के सैन्य एथलीटों को एक साथ लाते हैं। इस बार प्रतियोगिता के आयोजक चीन ने खेलों के लिए 10,000 सैनिकों, कोच और अधिकारियों की मेजबानी के लिए वुहान में खेलगांव का निर्माण किया है, 18 अक्टूबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसका उद्घाटन किया था।

ऐसे सामने आई चीन की कारगुजारी : चीन की टीम इस प्रतियोगिता के कुछ हिस्सों में टॉप पर रही थी, लेकिन जांच में चीनी टीम की कारगुजारी सामने आई।

इंटरनेशनल ओरिएंटियरिंग फेडरेशन (आईओएफ) ने कहा कि चीन की टीम के लिए कई तरह के पहचान चिह्न बनाए गए थे और खास तौर पर छोटे रास्ते तैयार किए गए थे। इसकी जानकारी केवल उन्हें ही थी।

महिलाओं और पुरुषों की सम्मिलित टीम में शामिल सभी प्रतियोगी चीनी सेना में कार्यरत सैनिक हैं। मामले का खुलासा होने के बाद चीन के रक्षा मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी खेलों की संयुक्त आयोजक है।

पहले भी चीटिंग कर चुका है चीन : ओरिएंटियरिंग अकेला ऐसा खेल नहीं है। इसमें चीन की टीम ने घालमेल किया है। इससे पहले मैराथन के दौरान भी चीनी एथलीट ने इसी तरह धोखेबाजी की थी।

मार्च में हाफ मैराथन में एक चीनी महिला ने दौड़ने की जगह साइकल का इस्तेमाल किया, तो वहीं दर्जनों चीनी एथलीटों ने इसके लिए शॉर्टकट लिए थे। इसी वर्ष बोस्टन मैराथन में नियम तोड़ने के लिए 3 चीनी धावकों पर आजीवन बैन लगा दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More