सरदार बाहर, रूपिंदर और लाकड़ा भारतीय हॉकी टीम में

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (23:25 IST)
नई दिल्ली। अनुभवी मिडफील्डर सरदार सिंह को अगले महीने भुवनेश्वर में होने वाले हॉकी विश्व लीग फाइनल के लिए भारत की 18 सदस्‍यीय टीम से शुक्रवार को बाहर कर दिया गया जबकि रूपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा ने फिट होकर टीम में वापसी की है।
 
इस साल खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले सरदार को बाहर किया जाना हैरानी का सबब रहा जो ढाका में पिछले महीने एशिया कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसे पूर्व कप्तान के सुनहरे करियर के अंत की तरह देखा जा रहा है।
 
एशिया कप में सरदार ने मिडफील्ड में प्लेमेकर की भूमिका निभाने की बजाय युवा कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ डिफेंडर के रूप में खेला था। हॉकी विश्व लीग फाइनल से उन्हें बाहर किए जाने का मतलब है कि वह नए कोच शोर्ड मारिन की रणनीति में फिट नहीं बैठते। मारिन ने एशिया कप से ठीक पहले रोलेंट ओल्टमेंस को बाहर किए जाने के बाद टीम की कमान संभाली थी।
 
रूपिंदर और लाकड़ा की वापसी से भारतीय डिफेंस को मजबूती मिलेगी। रूपिंदर मांसपेशी की चोट के कारण पांच महीने बाहर रहने के बाद टीम में लौटे हैं, जबकि घुटने की चोट के कारण रियो ओलंपिक से बाहर रहे लाकड़ा टीम में आते-जाते रहते हैं।
 
रूपिंदर ने भारत के लिए आखिरी बार हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल से पहले यूरोप दौरे पर खेला था। वहीं लाकड़ा एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा थे। वह दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में चार देशों के टूर्नामेंट में भी टीम में शामिल थे। इसके बाद से उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए बाहर रखा गया। हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने मनप्रीत सिंह को कप्तान बरकरार रखा है, जबकि चिंगलेनसना सिंह उपकप्तान होंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : जब कोई न चला, चला अश्विन का बल्ला, अपने होम ग्राउंड में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

144 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था भारत, शतकवीर अश्विन और जड़ेजा ने की 195 रनों की साझेदारी

INDvsBAN गत विजेता भारत कल इस खेल में भिड़ेगा बांग्लादेश से

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More