तैराक मीनाक्षी तीसरी बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

Webdunia
बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (20:14 IST)
नई दिल्ली। लंबी दूरी की भारतीय तैराक मीनाक्षी पाहुजा ने तीसरी बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर ली है। 


 
42 वर्षीय पाहुजा ने लेक कोन्सटेंस को सफलतापूर्वक पार करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने जर्मनी के फ्रेडरिचशाफीन से स्विटजरलैंड के रोमनशार्न तक 11.6 किमी की दूरी को पांच घंटे 18 मिनट 23 सेकेंड में पूरी किया। उन्होंने 26 जुलाई 2018 को यह उपलब्धि हासिल की थी जिसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से दर्ज किया गया। 
 
दिल्ली की पाहुजा पहली ऐसी भारतीय तैराक हैं जिन्होंने पांच अलग-अलग लेक को पांच दिनों में पार किया है। इनमें लेक बुकानन, इंक्स लेक, लेक एलबीजे, लेक मार्बल फॉल्स और लेक ट्रेविस शामिल हैं। यह सभी लेक अमेरिका के टेक्सास में है। उन्होंने वर्ष 2010 में टेक्स रार्बटसन हाईलैंड लेक्स चैलेंज ऑस्टिन टेक्सास में तीसरा स्थान हासिल किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख