टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने मनप्रीत

Webdunia
मंगलवार, 22 जून 2021 (20:29 IST)
हॉकी: हॉकी इंडिया ने अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक खेलने जाने वाली 16 सदस्यीय भा इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक के लिए मनप्रीत सिंह को पुरुष हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। हॉकी इंडिया ने इसके अलावा अनुभवी डिफेंडरों बिरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह को टीम के उप कप्तान के रूप में नियुक्त किया है जो टीम के नेतृत्व समूह का भी हिस्सा हैं।
 
उल्लेखनीय है कि मनप्रीत की कप्तानी में टीम ने पिछले चार वर्षों में कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं, जिसमें 2017 में एशिया कप, 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 में एफआईएच सीरीज फाइनल जीतना शामिल है। मनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम ने भुवनेश्वर में एफआईएच पुरुष विश्व कप 2018 के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई थी। कोरोना महामारी के कारण शेड्यूल के बाधित होने से पहले टीम ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2020 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। मनप्रीत का यह तीसरा ओलंपिक होगा। उनके नेतृत्व में टीम ने अपनी विश्व रैंकिंग में भी सुधार किया है। फिलहाल वह चौथे नंबर पर है।
 
वहीं बीरेंद्र और मनप्रीत एक अनुभवी डिफेंडर हैं। बीरेंद्र 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों का भी हिस्सा थे, लेकिन 2016 में घुटने की एक बड़ी सर्जरी के कारण वह रियो ओलंपिक में खेलने से चूक गए थे, लेकिन चोट के कारण थोड़े समय के ब्रेक के बाद टीम में वापसी के बाद से बीरेंद्र ने अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम में अपनी भूमिका में दृढ़ रहे हैं। मनप्रीत की बात करें तो 2015 में सीनियर भारतीय टीम में पदार्पण के बाद से वह ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर के रूप में अपनी भूमिका में निखरे हैं। 2019 में कप्तान मनप्रीत की गैर मौजूदगी में हरमनप्रीत ने टोक्यो में एफआईएच ओलंपिक टेस्ट इवेंट में भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

कश्‍मीर में शांति के लिए मैराथन, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिखाई हरी झंडी

भारत बनाम न्यूजीलैंड : रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की जीत के बाद CSK को दिया धन्यवाद

भारत में टेस्ट जीतने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे कप्तान बने टॉम लैथम

न्यूजीलैंड टीम ने रचा इतिहास, 36 सालों बाद भारत को घरेलू मैदान पर हराया

कश्मीर मैराथन के दुनिया की शीर्ष प्रतियोगिताओं में शुमार होने की उम्मीद है: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला

अगला लेख
More