Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महान हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन, 1964 में भारत को जिताया था ओलंपिक में गोल्ड

हमें फॉलो करें महान हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन, 1964 में भारत को जिताया था ओलंपिक में गोल्ड
, गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (14:22 IST)
नई दिल्ली। भारत की 1964 तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश के ऊना में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से भी जूझ रहे थे।
 
चरणजीत अगले महीने अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाले थे। उनके परिवार में 2 बेटे और एक बेटी है। 5 साल पहले भी चरणजीत को स्ट्रोक हुआ था और तब से वह लकवाग्रस्त थे।
 
उनके बेटे वी पी सिंह ने बताया, 'पांच साल पहले स्ट्रोक के बाद से वह लकवाग्रस्त थे। वह छड़ी से चलते थे लेकिन पिछले दो महीने से उनकी हालत और खराब हो गई। उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली।'
 
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम की कप्तानी के साथ वह 1960 रोम ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम में भी थे। इसके अलावा वह 1962 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टोक्यो ओलंपिक के बाद नहीं आई हॉकी से अच्छी खबर, महिला टीम भी हुई एशिया कप से बाहर