Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लिएंडर पेस की शीर्ष पचास में वापसी

Advertiesment
Leander Paes
नई दिल्ली। अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने न्यूपोर्ट बीच पर चैलेंजर खिताब जीतने के साथ शीर्ष 50 में वापसी की और 14 पायदान की छलांग लगाकर 47वें स्थान पर पहुंच गए।
 
 
पेस ने अमेरिका के जेम्स सेरेटानी के साथ न्यूपोर्ट बीच टूर्नामेंट जीता और 125 रैंकिंग अंक हासिल किए। वे इस सप्ताह 1,25,000 डॉलर इनामी राशि का डल्लास टूर्नामेंट खेलेंगे जिसमें उनके जोड़ीदार ब्रिटेन के जो सालिस्बरी हैं।
 
रोहन बोपन्ना युगल रैंकिंग में 20वें स्थान पर हैं जबकि दिविज शरण करियर की सर्वश्रेष्ठ 45वीं रैंकिंग पर हैं। एकल में युकी भांबरी 8 पायदान चढकर 118वें स्थान पर हैं। रामकुमार रामनाथन 140वें, सुमीत नागल 218वें और प्रग्नेश गुणेश्वरन 244वें स्थान पर हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयदेव ने सपने में भी नहीं की थी 11.5 करोड़ रुपए की उम्मीद