dharma sangrah
✕

पेस व राजा दूसरे दौर में, सानिया और बोपन्ना हारे

Webdunia
शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (13:00 IST)
न्यूयॉर्क। भारत के लिएंडर पेस और पूरव राजा अमेरिकी ओपन पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अपने-अपने वर्ग के मुकाबले हार गए। पेस और राजा ने सर्बिया के यांको टिपसारेविच और विक्टर ट्रोइकी को 6-1, 6-3 से हराया। 
 
वहीं 10वीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कूवास को ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता रह चुके फेबियो फोगनिनी और सिमोन बोलेली ने 5-7, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। सानिया और मिश्रित युगल जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिज को लाटविया की एलेना ओस्टापेंको और फ्रांस के फेब्रिस मार्टिन के हाथों 7-5, 3-6, 6-10 से पराजय झेलनी पड़ी।
 
बोपन्ना अब मिश्रित युगल में कनाडा की गैब्रियला डाबरोवस्की के साथ उतरेंगे जबकि सानिया और चीन की पेंग शुआइ महिला युगल दूसरे दौर में खेलेंगी। दिविज शरण और आंद्रे बेजेमैन को स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज ने 6-4, 6-4 से हराया।
 
पेस और राजा इससे पहले विंस्टन सालेम ओपन के पहले दौर में हार गए थे। अब वे रूस के कारेन खाशानोव और आंद्रे रुबलेव से खेलेंगे। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख